जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.सी.पी. सिंह बीजेपी में हुए शामिल

जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.सी.पी. सिंह गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए। दिल्ली में बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। गौरतलब है, पिछले साल जेडीयू छोड़ने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी सिंह 2005 में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रमुख सचिव रह चुके हैं।

Load More