जेडीयू के पूर्व प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक बीजेपी में हुए शामिल

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। गौरतलब है कि जून 2022 में पार्टी विरोधी गतिविधि करने के आरोप में जेडीयू ने आलोक समेत 4 नेताओं को निलंबित कर दिया था।

Load More