जेडीयू से अलग हुए उपेंद्र कुशवाहा को गृह मंत्रालय ने दी 'वाई प्लस' श्रेणी की सुरक्षा
बिहार में जेडीयू से अलग होकर 'राष्ट्रीय लोक जनता दल' नाम से नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को 'वाई प्लस' श्रेणी की सुरक्षा मिली है। बकौल रिपोर्ट्स, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुशवाहा को आईबी की रिपोर्ट के आधार पर यह सुरक्षा दी है। गौरतलब है कि कुशवाहा इन दिनों बिहार में 'विरासत बचाओ नमन यात्रा' कर रहे हैं।