जेनेटिक डिसऑर्डर के चलते चमकदार व प्लास्टिक जैसी त्वचा के साथ हरियाणा में जन्मा बच्चा
हरियाणा में दुर्लभ जेनेटिक डिसऑर्डर के चलते एक बच्चा प्लास्टिक जैसी दिखने वाली सख्त, मोम जैसी और चमकदार त्वचा के साथ जन्मा है। बच्चे का जन्म गर्भावस्था के 36वें हफ्ते में हुआ था और डॉक्टरों ने बताया कि उसे त्वचा संबंधी जानलेवा कोलोडियन सिंड्रोम था। बच्चे का इलाज कर उसकी जान बचाई गई और बाद में छुट्टी दे दी गई।