जेपी नड्डा बने स्वास्थ्य मंत्री, एचडी कुमारस्वामी को मिले भारी उद्योग और इस्पात मंत्रालय
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। वह 2014-2019 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में भी स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। जेडीएस से सांसद एचडी कुमारस्वामी को भारी उद्योग मंत्रालय और इस्पात मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, गुजरात से बीजेपी सांसद सीआर पाटिल को जल शक्ति मंत्री बनाया गया है।