जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डाइमन ने 18 वर्षों में पहली बार कंपनी के $150 मिलियन के शेयर बेचे
एक फाइलिंग के अनुसार, अमेरिकी बैंक जेपी मॉर्गन के सीईओ जेमी डाइमन और उनके परिवार ने करीब $150 मिलियन के लगभग 8,22,000 शेयर बेचे हैं। डाइमन ने कार्यभार संभालने के करीब 18 साल बाद पहली बार बैंक के शेयर बेचे हैं। डाइमन और उनके परिवार ने पिछले साल बैंक के 10 लाख शेयर बेचने की योजना का खुलासा किया था।