जेफ बेज़ोस की पूर्व पत्नी मैकेंज़ी स्कॉट ने दूसरे पति से लिया तलाक: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमेज़ॉन के संस्थापक जेफ बेज़ोस की पूर्व पत्नी व अरबपति समाजसेवी मैकेंज़ी स्कॉट ने अपने दूसरे पति डैन जेवेट से तलाक ले लिया है। इससे पहले स्कॉट ने जेवेट से तलाक के लिए पिछले साल सितंबर में अर्ज़ी दायर की थी। बेज़ोस से तलाक के बाद मैकेंज़ी ने मार्च 2021 में डैन से शादी की थी।