जेफ बेज़ोस ने शेयर किया पुराना मैगज़ीन कवर; कहा- रिमाइंडर के तौर पर फ्रेम करवाया है
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेज़ोस ने एक पुरानी मैगज़ीन का कवर ट्वीट किया है जिस पर उनकी तस्वीर है। उन्होंने लिखा, "मैंने 2006 के बिज़नेसवीक के कवर को रिमाइंडर के तौर पर फ्रेम करवाया है।" कवर का टाइटल 'एमेज़ॉन की रिस्की बेट' है। उन्होंने लिखा, "वह 'रिस्की बेट' एडब्ल्यूएस थी जिसने पिछले साल $62 बिलियन+ राजस्व कमाया।"