जेफ बेज़ोस ने ₹750 करोड़ में यूएस में खरीदा 6 बेडरूम वाला मैंशन
एमेज़ॉन के फाउंडर जेफ बेज़ोस ने साउथ फ्लोरिडा (अमेरिका) के 'बिलियनेयर बंकर' में $90 मिलियन (₹750 करोड़ से अधिक) में 6 बेडरूम वाला एक मैंशन खरीदा है। बेज़ोस ने पिछले साल भी 'बिलियनेयर बंकर' में दो मैंशन खरीदे थे। गौरतलब है कि 'बिलियनेयर बंकर' में इवांका ट्रंप और उनके पति जैरेड कुशनर समेत कई विशिष्ट लोगों के मकान हैं।