जेफ बेज़ोस व उनकी मंगेतर लॉरेन सैंचेज़ ने बतौर कपल मेट गाला में किया डेब्यू
एमेज़ॉन के फाउंडर जेफ बेज़ोस और उनकी मंगेतर लॉरेन सैंचेज़ ने मेट गाला इवेंट में बतौर कपल डेब्यू किया है। सैंचेज़ ने इवेंट में काले और सफेद रंग का गाउन पहना था जबकि बेज़ोस ने काले रंग का टक्सीडो और बो टाई पहनी हुई थी। मेट गाला 2024 का आयोजन न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट में किया गया।