जेफरी एपस्टीन के द्वीप पर नग्न होकर तैरती थी उसकी पार्टनर, लड़कियों से जबरन कराती थी मसाज
सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपी जेफरी एपस्टीन की पार्टनर गिलेन मैक्सवेल उसके (जेफरी) निजी द्वीप पर नग्न होकर तैरती थी और कुछ लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में उसका मसाज करने पर मजबूर किया जाता था। मैक्सवेल इन लड़कियों को अपनी 'बच्ची' बताती थी। 20 वर्षीय एक पीड़िता के मुताबिक, एपस्टीन संग आपत्तिजनक कृत्य करने पर उसे मोटी रकम मिलती थी।