जेबकतरों के 'मेसी गैंग' का दिल्ली पुलिस ने किया भंडाफोड़, गैंग का सरगना मेसी है फुटबॉलर
दिल्ली पुलिस ने जेबकतरों के 'मेसी गैंग' का भंडाफोड़ कर उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए 56 मोबाइल फोन और अन्य चीज़ें बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि गैंग का सरगना पिंकू मेसी फुटबॉलर है और वह हत्या समेत कई अन्य मामलों में भी शामिल है।