जेमिनाई जवाब देने में हमेशा भरोसेमंद नहीं है: पीएम मोदी को लेकर चैटबॉट के जवाब पर गूगल
गूगल ने कहा है कि उसका एआई चैटबॉट जेमिनाई जवाब देने में हमेशा भरोसेमंद नहीं है और विशेषकर जब समसामयिक व राजनीतिक मुद्दों के सवाल पूछ जाएं। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सवाल का पक्षपाती जवाब देने को लेकर जेमिनाई की आलोचना हुई थी। आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इसे आईटी अधिनियम के नियमों का उल्लंघन बताया है।