जेमिनिड्स उल्कापात ने रात के आसमान को किया रोशन, तस्वीरें आईं सामने
धरती से रात के आसमान में दिखाई देने वाले जेमिनिड्स उल्कापात 13-14 दिसंबर को पीक पर पहुंच गए थे। सबसे चमकदार उल्कापात में से एक जेमिनिड्स उल्कापात ने दुनियाभर के कई हिस्सों में रात के आसमान को रोशन किया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। इनका नाम जेमिनिड्स इसलिए रखा गया क्योंकि ये कॉन्स्टिलेशन जेमिनाइ से रेडिएट होते नज़र आते हैं।