जेम्स ऐंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में किन भारतीयों को सबसे ज़्यादा बार किया है आउट?
इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जेम्स ऐंडरसन ने शनिवार को टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट पूरे कर लिए। भारतीयों को आउट करने के मामले में उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को सर्वाधिक 12 बार आउट किया है। पुजारा के बाद सचिन तेंदुलकर (9), अजिंक्य रहाणे (8), विराट कोहली (7), मुरली विजय (7), गौतम गंभीर (6), शुभमन गिल (6) और एमएस धोनी (6) हैं।