जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप द्वारा ली गई नई तस्वीर में बृहस्पति के साथ दिखे उसके रिंग्स व चांद
नासा ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली स्पेस टेलीस्कोप 'जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप' से ली गई बृहस्पति की एक तस्वीर जारी की है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की तस्वीर में बृहस्पति के आसपास उसके रिंग्स और उसके कुछ चंद्रमा नज़र आ रहे हैं। टेलीस्कोप ने अपने नियर इन्फ्रारेड कैमरा फिल्टर का इस्तेमाल कर तस्वीर को कैप्चर किया है।