जेल का सबसे कठिन हिस्सा वहां पर टाइम पास करना था: मुनव्वर फारुकी
रिऐलिटी शो 'लॉक अप' के प्रतिभागी व कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने कहा है कि जेल में रहने के दौरान समय बिताना उनके लिए सबसे कठिन काम था। उन्होंने कहा कि वह समय बिताने के लिए जेल के अंदर टहलते थे लेकिन बैरक इतना छोटा, भीड़भाड़ वाला था कि वह अतिरिक्त सावधानी बरतते थे ताकि किसी को धक्का नहीं लग जाए।