जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे: INDIA ब्लॉक की रैली में सुनीता केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को रांची में INDIA ब्लॉक की रैली में कहा, "जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।" उन्होंने कहा, "जेल में केजरीवाल के एक-एक निवाले पर नज़र रख रहे हैं...कितनी शर्म की बात है। उन्हें इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है।" बकौल सुनीता, केंद्र सरकार केजरीवाल को मारना चाहती है।