जेल के बाथरूम में फिसलकर गिरे दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, अस्पताल ले जाए गए
तिहाड़ जेल प्रशासन के अनुसार, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन बुधवार रात जेल के बाथरूम में फिसलकर गिर गए जिसके
बाद उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। जेल प्रशासन ने बताया कि घटना में मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी जैन को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया।