जेल जाने के लिए तैयार रहें: 'आप' के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर समर्थकों से अरविंद केजरीवाल
'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पार्टी को चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद पार्टी समर्थकों से कहा है कि वे जेल जाने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा, "'आप' की विचारधारा के तीन स्तंभ हैं- ईमानदारी, देशभक्ति और इंसानियत।" बकौल केजरीवाल, देश की प्रगति को रोकने वाली राष्ट्र विरोधी ताकतें पार्टी के खिलाफ हैं।