जेल जाने से बचने के लिए बीजेपी को सपोर्ट करने को तैयार थे तेजस्वी: बिहार बीजेपी प्रमुख
बिहार बीजेपी प्रमुख संजय जायसवाल ने कहा है कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव खुद को और अपने परिवार को जेल जाने से बचाने के लिए बिहार में बीजेपी सरकार के गठन को समर्थन देने को तैयार थे। जायसवाल ने यह बात तेजस्वी यादव के 'केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय आरजेडी में शामिल होना चाहते थे' वाले दावे को लेकर कही है।