जेल महानिदेशक हेमंत लोहिया शानदार अफसर थे, उनके निधन से स्तब्ध हूं: जम्मू-कश्मीर के एलजी
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की हत्या पर शोक व्यक्त किया है। सिन्हा ने कहा, "हेमंत लोहिया एक शानदार अधिकारी व अच्छे इंसान थे। उन्होंने पूरे गर्व व समर्पण के साथ देश की सेवा की।" उन्होंने लिखा, " मैं उनके निधन से स्तब्ध और दुखी हूं...शोक संतप्त परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।"