जेल में केजरीवाल का ऑफिस खोलने को लेकर दायर की गई याचिका, हाईकोर्ट ने लगाया ₹1 लाख फाइन
दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से ही सरकार चलाने के लिए दफ्तर खोलने समेत पर्याप्त सुविधाएं देने से जुड़ी याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया है। याचिकाकर्ता ने केजरीवाल के खिलाफ 'गलतबयानी' पर रोक लगाने की भी मांग की थी जिस पर कोर्ट ने कहा, "क्या हम आपातकाल लागू कर दें?"