जेल में कैदियों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया था, 2 सर्टिफिकेट भी मिले थे: राजपाल यादव
अभिनेता राजपाल यादव ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अपनी 3 महीने की जेल की सज़ा को लेकर बात की है। उन्होंने बताया, "जेल में कैदियों के लिए मैंने ऐक्टिंग वर्कशॉप का आयोजन किया था। जिन्हें जीवन में कुछ करने की इच्छा नहीं थी वह भी मुस्कुरा रहे थे।" बकौल राजपाल, उन्हें जेल की तरफ से 2-सर्टिफिकेट मिले थे।