जेल में बंद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन व उनका बेटा यूपी में बसपा में हुए शामिल
गुजरात की एक जेल में बंद उत्तर प्रदेश के बाहुबली व पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और उनका बेटा गुरुवार को प्रयागराज में बसपा में शामिल हो गए। पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार ने उन दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। शाइस्ता ने कहा कि अब वह पार्टी अध्यक्ष मायावती से मिलने लखनऊ जाएंगी।