जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब सीट से जीता लोकसभा चुनाव
जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने पंजाब की खडूर साहिब सीट से जीत दर्ज की है। 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल ने कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा को 1,97,120 वोटों से और पंजाब के मंत्री व 'आप' उम्मीदवार लालजीत सिंह भुल्लर को 2,09,594 वोटों से हराया। फिलहाल, अमृतपाल एनएसए के तहत असम की जेल में बंद है।