जेल में बंद नवाब मलिक को निजी अस्पताल में इलाज करवाने की मिली अनुमति
मुंबई (महाराष्ट्र) की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने मनी लॉन्डरिंग मामले में जेल में बंद महाराष्ट्र के मंत्री व एनसीपी नेता नवाब मलिक को शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में इलाज करवाने की अनुमति दे दी। बकौल रिपोर्ट, कोर्ट ने किडनी की बीमारी से ग्रसित मलिक के उपचार के दौरान उनकी किसी एक बेटी को मौजूद रहने की अनुमति दी है।