जेल में बंद पूर्व पाक पीएम इमरान पर हमले का खतरा, 2 हफ्ते तक विज़िटर्स की एंट्री पर लगी रोक
रावलपिंडी की जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमला किए जाने से जुड़ी खुफिया रिपोर्ट्स मिली हैं। इन रिपोर्ट्स के बाद इमरान और जेल में बंद अन्य कैदियों से मिलने आने वाले विज़िटर्स की एंट्री पर 2 हफ्ते तक रोक लगा दी गई है। कुछ दिनों पहले इस जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई थी।