जेल में बंद यासीन मलिक की पत्नी मुशाल को पाकिस्तान की कैबिनेट में किया गया शामिल

जेल में बंद अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर की 18 सदस्यों वाली कैबिनेट में शामिल किया गया है। मुशाल को मानवाधिकार मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी को विदेश मंत्री बनाया गया है।

Load More