जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता नवालनी ने पूरे देश में युद्ध-विरोधी प्रदर्शन का किया आह्वान

जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवालनी ने रविवार को रूस में युद्ध विरोधी प्रदर्शनों का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, "यदि रूस की जनता युद्ध का विरोध करती है...तो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध रोक देंगे।" विरोध निगरानी समूह (ओवीडी) के मुताबिक, रूस में युद्ध विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने वाले 13,908 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Load More