जेल में लॉरेंस बिश्नोई से मिलने के लिए दिल्ली से भागकर पंजाब पहुंचीं 2 नाबालिग लड़कियां

बठिंडा (पंजाब) की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिलने के लिए 2 नाबालिग लड़कियां दिल्ली में अपने घर से भाग गईं। जेल के बाहर सेल्फी लेते समय दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया और ज़िला बाल सुरक्षा विभाग को सौंप दिया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि उनका मकसद जेल के बाहर सेल्फी लेकर अपने दोस्तों को दिखाना था।

Load More