जेल में ही रहेंगे हेमंत सोरेन, सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम ज़मानत याचिका पर ईडी से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ज़मीन घोटाला केस से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में अंतरिम ज़मानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से 6-मई तक जवाब मांगा है। दरअसल, सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में ज़मानत याचिका पर सुनवाई में हो रही देरी के बाद एससी में याचिका दायर की थी। सोरेन फिलहाल जेल में रहेंगे।