जेल से भागा कैदी केरल में पेड़ पर चढ़ा, डाल टूटने से नीचे गिरा; पकड़ा गया
तिरुवनंतपुरम (केरल) की एक जेल से भागने के दौरान हत्या का दोषी व्यक्ति एक पेड़ पर चढ़ गया लेकिन डाल टूटने पर नीचे गिरने के बाद उसे पकड़ लिया गया। दरअसल, शख्स को उतारने के लिए तीन अग्निशमन अधिकारी पेड़ पर चढ़े थे जिनसे बचने के लिए वह दूसरी शाखा पर चला गया और इस धर-पकड़ में डाल टूट गई।