जेल से रिहाई पर 98 वर्षीय बुज़ुर्ग को यूपी में जेल कर्मचारियों ने दिया फेयरवेल
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में जेल से रिहाई पर 98-वर्षीय बुज़ुर्ग को जेल कर्मचारियों ने फेयरवेल दिया और पुलिस ने अपनी गाड़ी से उसे मंदिर तक छोड़ दिया। राज्य के कारागार महानिदेशक आनंद कुमार ने बताया कि शख्स की रिहाई पर उसे लेने कोई नहीं आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुज़ुर्ग शख्स 5 साल तक जेल में रहा था।