जेसिंडा अर्डर्न के इस्तीफे के बाद क्रिस हिपकिंस होंगे न्यूज़ीलैंड के अगले पीएम
न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न के इस्तीफे के बाद अगले प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस होंगे क्योंकि लेबर पार्टी का नेतृत्व करने के लिए वह एकमात्र उम्मीदवार के तौर पर सामने आए हैं। क्रिस हिपकिंस पहली बार 2008 में सांसद बने थे और नवंबर 2020 में उन्हें कोविड-19 के लिए मंत्री बनाया गया था। जेसिंडा 7 फरवरी को गवर्नर-जनरल को इस्तीफा सौंपेंगी।