जेसिंडा अर्डर्न ने दुनिया को समझदारी और मज़बूती से नेतृत्व करके दिखाया: ऑस्ट्रेलियाई पीएम
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीज़ी ने न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न को लेकर कहा है कि उन्होंने दुनिया को समझदारी और मज़बूती से नेतृत्व करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि अर्डर्न ने साबित कर दिखाया है कि सहानुभूति और अंतर्दृष्टि
शक्तिशाली नेतृत्व के गुण हैं। बकौल एल्बानीज़ी, जेसिंडा कई लोगों के लिए प्रेरणा और उनकी अच्छी दोस्त हैं।