जेसीबी वाली तस्वीर को लेकर बोरिस की आलोचना करने वाली यूके सांसद के बयान पर रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया
जेसीबी वाली तस्वीर को लेकर ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की आलोचना करने वाली ब्रिटिश सांसद नाडिया व्हिटोम के बयान पर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है, "मैं (नाडिया) को ज़िम्मेदार नहीं ठहराऊंगा।" बकौल रिजिजू, "यह टुकड़े-टुकड़े गैंग द्वारा लॉन्च की गई नेगेटिव कैंपेन का नतीजा है...जिसका एकमात्र उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की...उपलब्धियों का अपमान करना है।"