जैक कैलिस ने बताए वनडे विश्व कप 2023 के लिए अपने शीर्ष 5 खिलाड़ियों के नाम
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ऑल-राउंडर जैक कैलिस ने विश्व कप-2023 के लिए अपने शीर्ष पांच खिलाड़ियों के नाम बताए हैं। उन्होंने राशिद खान, विराट कोहली, ऑनरिक नॉर्खिया, जॉस बटलर और बाबर आज़म के नाम लिए। कैलिस ने कोहली के बारे में कहा, "संभवत: यह उनका आखिरी विश्व कप होगा जो वह अपने देश में खेलेंगे और वह धमाकेदार समापन करना चाहेंगे।"