जैक डोर्सी ने ट्विटर के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा
जैक डोर्सी ने ट्विटर के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। डोर्सी ने पिछले साल नवंबर में ट्विटर का सीईओ पद छोड़ा था और भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ने उनकी जगह ली थी। उस समय ट्विटर ने कहा था कि '2022 में होने वाली शेयरधारकों की मीटिंग में अपना कार्यकाल खत्म होने तक' डोर्सी बोर्ड में बने रहेंगे।