जैकलीन को चिंता करने की ज़रूरत नहीं, उनकी सुरक्षा के लिए मैं हूं: कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से शुक्रवार को दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को करीब ₹70 करोड़ का भुगतान करने के उनके दावे के मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के भी शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया। सुकेश ने कहा, "जैकलीन इस केस का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें चिंता करने की ज़रूरत नहीं। मैं उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद हूं।"