जैकलीन फर्नांडिस ने जम्मू-कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में किए दर्शन, सामने आई तस्वीरें
ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने जम्मू-कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए जिसकी कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। बकौल रिपोर्ट, जैकलीन बुधवार को कटरा पहुंची थीं और वहां से उन्होंने वैष्णो देवी भवन तक पैदल मार्ग के ज़रिए सफर किया। कुछ तस्वीरों में जैकलीन को माथे पर तिलक के साथ सफेद कपड़ों में देखा जा सकता है।