जैकलीन फर्नांडिस ने विदेश जाने की अनुमति वाली याचिका वापस ली
₹200 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में आरोपी ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दायर विदेश जाने की अनुमति वाली याचिका वापस ले ली है। याचिका पर सुनवाई के दौरान जज ने जैकलीन से कहा, "पहले आरोप तय होने चाहिए। आप याचिका वापस ले सकती हैं वरना मैं न्यायिक आदेश पारित करूंगा।’’