जैकलीन फर्नांडिस ने विदेश यात्रा के लिए दिल्ली की एक कोर्ट में दाखिल याचिका को लिया वापस
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने विदेश यात्रा के लिए दिल्ली की एक कोर्ट में दाखिल याचिका को वापस लिया है। जैकलीन ने यूएई, नेपाल व फ्रांस जाने की अनुमति मांगी थी जिसमें फ्रांस यात्रा के लिए ईडी ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ नहीं दिए हैं। दरअसल, ईडी ने जैकलीन के विदेश जाने पर रोक लगा रखी है।