जैकी श्रॉफ ने मुंबई में राम मंदिर की सीढ़ियों पर लगाया पोछा
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने मुंबई के एक राम मंदिर के सफाई अभियान में हिस्सा लिया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में जैकी मंदिर की सीढ़ियों और मंदिर परिसर को साफ करते और सीढ़ियों पर पोछा लगाते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी तक मंदिरों में साफ-सफाई करने की अपील की है।