जैन को जेल में मसाज मिलने को फिज़ियोथेरेपी बताए जाने की निंदा करते हैं: फिज़ियोथेरेपिस्ट संघ
तिहाड़ जेल में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को कथित तौर पर मसाज मिलने को 'फिज़ियोथेरेपी' बताने वाले उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान का भारतीय फिज़ियोथेरेपिस्ट संघ ने खंडन किया है। संघ ने कहा, "हम...मसाज की तुलना फिज़ियोथेरेपी से करने वाले मंत्री की अपमानजनक टिप्पणी की निंदा करते हैं...यह हमारे पेशे के प्रति उनकी समझ के स्तर को दर्शाता है।"