जैन मुनि आचार्य विद्यासागर के निधन पर छत्तीसगढ़ में आज आधे दिन का राजकीय शोक हुआ घोषित

छत्तीसगढ़ सरकार ने जैन मुनि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के निधन पर राज्य में आज (रविवार) आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इसे लेकर राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। शोक की अवधि के दौरान सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी स्तर पर कोई मनोरंजन/सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।

Load More