जैश के ऑडियो संदेश के बाद बढ़ी अयोध्या में सुरक्षा, राम मंदिर को तोड़ने की दी धमकी
पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की राम मंदिर को उड़ाने की धमकी के बाद अयोध्या को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राम मंदिर समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। ऑडियो में कहा जा रहा है कि राम मंदिर को तोड़ना हमारी जिम्मेदारी है।