जैश-ए-मोहम्मद ने दी राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर प्रशासन: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने एक ऑडियो क्लिप जारी कर अयोध्या (उत्तर प्रदेश) स्थित राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। सुरक्षा एजेंसियां इस ऑडियो की प्रामाणिकता की जांच कर रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस प्रशासन फिलहाल अलर्ट पर है और मंदिर प्रांगण की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।