जैसे भगवान राम के पास धनुष था वैसे ही योगी आदित्यनाथ के पास बुलडोज़र है: साक्षी महाराज
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा, "जैसे भगवान राम के पास धनुष...भगवान कृष्ण के पास सुदर्शन चक्र था वैसे ही बाबा (योगी आदित्यनाथ) के पास ‘बुलडोज़र’ है।" बकौल साक्षी महाराज, बुलडोज़र का इस्तेमाल भू-माफियाओं के खिलाफ किया जा रहा है और प्रदेश की 99% जनता इससे खुश है।