जॉगिंग करते समय ब्रिटिश सीईओ को आया हार्ट अटैक, स्मार्टवॉच के कारण बची जान
यूके में हॉकी वेल्स नामक कंपनी के 42-वर्षीय सीईओ पॉल वैपहम को हाल ही में जॉगिंग करते समय हार्ट अटैक आया। हालांकि, अपनी स्मार्टवॉच की मदद से उन्होंने अपनी पत्नी से संपर्क किया जिन्होंने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। पॉल ने कहा, "यह एक झटके जैसा था क्योंकि मेरा वज़न अधिक नहीं है...और मैं फिट रहने की कोशिश करता हूं।"